7साल बाद बालिका वधु की ‘आनंदी’ अका प्रत्युषा बनर्जी के मौत पर बोले उनके बॉयफ्रेंड

  • April 12, 2023 / 10:43 AM IST

प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल ने कहा ‘प्रत्युषा ने सुसाइड नहीं की थी बल्कि उसके साथ एक्सीडेंट हुआ था।‘

बालिका वधू फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को सुसाइड कर ली थी। अब उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने इस घटना के 7 साल बाद कुछ अहम खुलासे किए हैं। राहुल का कहना है कि प्रत्युषा उन्हें डराने के लिए फांसी लगाकर वीडियो बना रही थी, हो सकता है तभी उनका पैर फिसल गया हो। राहुल ने ये भी कहा कि प्रत्युषा अपने निधन के एक दिन पहले तक पार्टी कर रही थी फिर अगले दिन सुसाइड क्यों करेगी।

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के निधन को करीब 7 साल हो चुके हैं। उनकी मौत बाद बॉयफ्रेंड राहुल राज पर कई आरोप लगे थे। प्रत्युषा के पेरेंट्स ने राहुल पर केस कर दिया था। वह जेल गए और उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया था। राहुल अब फिर से वापसी कर रहे हैं। उनका एल्बम बेपरवाह 2 रिलीज होने वाला है। एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राहुल ने बेहद चौंकाने वाली बात बताई। उनको लगता है कि प्रत्युषा ने आत्महत्या नहीं की थी। राहुल ने बताया कि उनकी नजर में प्रत्युषा की जान कैसे गई होगी। राहुल ने आगे कहा, ‘प्रत्युषा खुद अपने मां-बाप के कर्जों से परेशान थी। वो जो पैसे कमाती सब लोन में निकल जाते थे। हम दोनों ने एक साथ रियलिटी शो पावर कपल जीता था। उस शो की प्राइज मनी 12 लाख रुपए थी। मैंने उसमें से तकरीबन 9 लाख उसे दे दिया था। वो पैसों को लेकर हमेशा परेशान रहती थी। मैं उसे हमेशा समझाता था कि चिंता मत करो..सब कुछ सही हो जाएगा।’

राहुल से पूछा गया कि इतने लंबे गैप की क्या वजह रही? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि प्रत्युषा की मौत ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। करियर के साथ पर्सनल लाइफ भी बर्बाद हो गई थी। कॉन्ट्रोवर्सी से नाम जुड़ने की वजह से लोग काम नहीं दे रहे थे।

Read Today's Latest Television Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus