बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रकाश झा के पिता का बिहार के पटना में निधन हो गया है।
राजनीति, अपहरण, गंगाजल जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले प्रकाश झा के ऊपर अभी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा की निधन हो गई है।
खबरों के अनुसार, निर्देशक और प्रॉड्यूसर प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा 95 वर्ष के थे, जब उनका निधन हुआ। प्रकाश झा के पिता ने पटना के जय प्रकाश नगर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनके पिता का पटना के एक बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की शाम उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। लेकिन उसी रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी बीच उनकी मृत्यु हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, पटना में अंतिम संस्कार कार्यक्रम होगा। प्रकाश झा के जेपी नगर स्थित आवास से शव यात्रा निकाली जाएगी। पटना के बांसघाट पर दाह संस्कार किया जाएगा। अपने पिता को मुखाग्नि प्रकाश झा ही देंगे। बता दें कि प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा प्रशासनिक अधिकारी थे। वह मूल रूप से पश्चिम चंपारण के बेतिया के बड़हरवा गांव के रहने वाले थे।