करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है।
निर्माता और निर्देशक करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पोस्टर आज रिलीज हुआ है। आज करण अपना 51वा जन्मदिन मना रहे हैं, इसी अवसर पर उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया है।
इस मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं वहीं सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
बताते चलें, इससे पहले भी रनवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी परदे पर ‘गली बॉय’ से धमाल मचा चुकी है, अब फिर से दोनों परदे पर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा की स्टारों से भरी इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
करण भी इस फिल्म से कई साल बाद निर्देशन कर रहे हैं। आज अपने जन्मदिन पर करण ने फैंस को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का पोस्टर रिलीज कर तोहफा दिया है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
