Parineeti Chopra: यहां होगी परिणीति-राघव की रिसेप्शन पार्टी, पेरेंट्स ने की फूड टेस्टिंग!

  • July 17, 2023 / 06:05 PM IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की शादी की चर्चा जोरो पर है। खबरों की मानें तो कपल की शादी अक्टूबर में होने के पूरे आसार हैं। अब रिसेप्शन से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

खबरों के अनुसार परिणीति और राघव चढ्ढा गुरुग्राम में रिसेप्शन पार्टी करने की प्लानिंग कर रहें हैं। पहले खबरें थीं कि यह जोड़ी मुंबई, चंडीगढ़ और गुरुग्राम में तीन रिसेप्शन देने वाली है। लेकिन अब एक ही रिसेप्शन देने की प्लानिंग हो रही है। दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में जोरो शोरों से लग गया है।

खबरों की मानें तो कपल के गुरुग्राम के ‘द लीला एम्बियेंस गुरुग्राम होटल’ में रिसेप्शन प्लान करने की बात कही जा रही है। वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि परिणीति और राघव के पेरेंट्स हाल ही में फूड टेस्टिंग के लिए होटल गए थे। फूड टेस्टिंग के लिए काफी बड़ा मेन्यू लाया गया था। हाल हीं में परिणीति और राघव को राजस्थान एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों वहां वेडिंग वेन्यू डिसाइड करने गए थे। इसके बाद चर्चा जोरो पर है कि दोनों उम्मेद भवन में शादी कर सकते हैं। इसी जगह परिणीति की बहन और इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी शादी हुई थी।

हाल हीं में ये कपल अमृतसर के ‘गोल्डन टेंपल’ में माथा टेकने पहुंचा था। दोनों ने भक्तों के साथ मिलकर सेवा भी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीती, अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ में नजर आने वाली हैं।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus