Parineeti Chopra: अगले महीने फेरे लेने जा रहे हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा, जानें बाकी डिटेल्स!

  • August 20, 2023 / 03:15 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं। करीबी सूत्रों से उनके शादी की डिटेल्स सामने आई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा की शादी का पिछले काफी समय से लोग इंतजार कर रहे थे। अब बहुत जल्द यह इंतजार खत्म होने वाली है। सामने आ रही ताजा रिपोर्ट के मुताबिक परिणीती चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा की शादी की डेट और वेन्यू का पता चल गया है। पता हो कि दोनों इसी साल सितंबर को राजस्थान में एक दुसरे के साथ सात फेर लेने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 25 सितंबर को एक भव्य शादी करने वाले हैं। इन दोनों की शादी में दोनों परिवारों के करीबी और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इतना ही नहीं सामने आ रही खबर के अनुसार, शादी के बाद दोनों अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए गुरुग्राम में ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगें। 

बताते चलें, बीते मई के महीने के 13 तारीख को दोनों ने दिल्ली के कपूरथला आवास में सगाई की थी। इस दौरान कई बड़े बड़े दिग्गज लोग शिरकत करते नजर आए थे।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus