घर वालों को रजामंदी मांगती नजर आईं परिणीती, देखें वीडियो

  • May 18, 2023 / 03:36 PM IST

परिणीति चोपड़ा की सगाई का एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें परिणीति घर वालों से राघव के बारे में पूछती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा 13 मई को दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में धूमधाम से सगाई कर ली है। अब उनकी सगाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें परिणीति दोनों के घर वाले से सवाल पूछती नजर आ रही हैं।

विडियो के शुरुआत में परिणीति पहले अपने घरवालों से बात करती हैं। परिणीति कहती हैं, ‘बहुत सालों से मुझसे बोला जा रहा है तू कब शादी करेगी यार? एक लड़का ढूंढ ले!’ फिर परिणीति राघव की ओर इशारा करते हुए पूछती हैं, ‘हुन ठीक है’। परिणीति के इस सवाल पर चोपड़ा परिवार हा बोलते नजर आए। फिर परिणीती चड्डा परिवार से भी पूछती हैं, ‘अब चड्डा, क्या आप मंजूर करते हैं?’ इस पर चड्डा परिवार भी ताली बजाकर स्वागत करते नज़र आ रहे हैं।

दोनों का यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कैसे चड्डा ने परिणीति की टांग खींचते हुए कहा, ‘चड्डा ज्यादा लाउड हैं’।

बताते चलें दोनों ने सगाई कर ली है पर अभी तक शादी को लेकर कोई खबर बाहर नहीं आई है।
आइए देखें उनके सगाई का यह मजेदार वीडियो:

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus