Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, सर से उठा पिता का साया

  • August 21, 2023 / 02:05 PM IST

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है। 

इंडस्ट्री में कई सफल और बेहतरीन फिल्में देने वाले कलाकार पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी के सिर पर से पिता का साया उठ गया है।

खबरों के अनुसार, पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी 98 साल के थे, जब उन्होंने अंतिम सांस ली। ताजा जानकारी के अनुसार, उनके पिता की नेचुरल डेथ हुई है, वह बिहार के गोपालगंज के इलाके के रहने वाले थे और वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली है।

बताते चलें, पंकज त्रिपाठी कई बार अपने पिता के बारे में बात करते नजर आए हैं। उन्होंने यह भी बताया की उनके पिता को यह भी नहीं पता है की बेटा फिल्म में किस तरह के किरदार निभाता है। यहां तक की वह मुंबई भी बस एक बार ही आए थे।

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus