OMG2: “ओएमजी 2” का गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ हुआ रिलीज!

  • July 18, 2023 / 08:27 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म “ओएमजी 2” का पहला गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ रिलीज हो चुका है। इस भक्तिपूर्ण गाने में एक तरफ जहां पंकज त्रिपाठी महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नज़र आ रहे हैं।

अक्षय कुमार की “ओएमजी 2” का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल हीं में रिलीज किया गया जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। आज फिल्म का पहला गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ भी रिलीज किया गया है। रिलीज होते हीं ये गाना हिट होता नज़र आ रहा है। गाने को यूट्यूब पर 2 घंटे में हीं 1 मिलियन व्यू मिल चुका है।

फिल्म के इस गाने का पहला पोस्टर सोमवार को रिलीज किया था और आज यह गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को फेमस सिंगर हंसराज रघुवंशी ने आवाज दी है। “ओएमजी 2” में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम किरदार में नजर आएंगे है। फिल्म में यामी एक वकील के रूप में दिखाई देंगी। 

बता दें कि “ओएमजी 2” 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म साल 2012 में आई “ओएमजी” का सिक्वल है। 

Oonchi Oonchi Waadi | OMG 2 | Akshay Kumar, Pankaj Tripathi, Yami Gautam | Hansraj Raghuwanshi

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus