OMG 2 Trailer: ओएमजी 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, शिवदूत बने नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार

  • August 3, 2023 / 11:54 AM IST

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 का ट्रेलर आज आखिरकार रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, यह फिल्म विवादों में घिर गया था। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी पास करने से इंकार कर दिया था। फिर कई सीन पर कैंची चलाने के बाद इस फिल्म को पास कर दिया गया। अब आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

पहले यह ट्रेलर 2 अगस्त को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन की वजह से इसकी लॉन्चिंग को पोस्टपोन कर दिया गया था। अब आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

रिलीज हुए ट्रेलर में एक गंभीर मुद्दे पर ध्यान कंद्रित किया गया है। इसमें पंकज त्रिपाठी ने कान्ति लाल का किरदार प्ले किया है, जिसके बेटे का वीडियो सामने आने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है और इसकी वजह से वो डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। साथ ही आत्महत्या करने की कोशिश करता है। ट्रेलर काफी मजेदार नजर आ रहा है। इसमें अक्षय कुमार शिवदुत बने पंकज त्रिपाठी को मार्गदर्शन करते नजर आ रहे हैं। बता दें, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म 11 अगस्त को थिएटरों में रिलीज हो रही है।

OMG2 - Official Trailer | Akshay Kumar, Pankaj Tripathi, Yami Gautam | Amit Rai | In Theatres Aug 11

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus