Ramayana: नितेश तिवारी की रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की शूटिंग को लेकर भी हुआ बड़ा खुलासा!

  • October 6, 2023 / 05:57 PM IST

फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की रामायण को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार में हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी जो खबर सामने आई है वह काफी उत्साहित करने वाली है।

फिल्म निर्माता नितेश तिवारी का ‘रामायण’ सबसे बड़ा सपना है। बता दें, इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। इससे पहले मेकर्स सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट से बातचीत कर रहे थे। लेकिन कथित तौर पर डेट के कारण अभिनेत्री ने रामायण से बाहर होने का फैसला किया। लेकिन फिर खबर आई की साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी अब वो रणबीर कपूर के साथ सीता के किरदार में नजर आएंगी।  

फिल्म से जुड़ी सबसे बड़ी खबर जिसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था वह था की रावण के रूप में यश की एंट्री। केजीएफ में रॉकीभाई के रूप में यश के विलेन अवतार के बाद, प्रशंसक उन्हें अलग लेकिन शक्तिशाली भूमिकाएं करते हुए देखना चाहते हैं। संयोग से, निर्देशक रामायण को दो भागों में बनाने की योजना बना रहे हैं, और जैसा कि अपेक्षित था, पहले भाग में राम और सीता के रूप में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा, जबकि यश की तुलनात्मक रूप से रावण की छोटी भूमिका होगी।

 लेकिन रामायण के दूसरे भाग में उनका रोल काफी बड़े पैमाने पर होगा जब वह सीता का हरण करेंगे और राम उनसे लंका में युद्ध करने आएंगे। नवीनतम रिपोर्टों में कहा गया है कि रणबीर और साई 2024 की शुरुआत में रामायण भाग 1 की शूटिंग शुरू करेंगे, जबकि यश के अगले साल जुलाई में ही टीम में शामिल होने की उम्मीद है।

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus