न्यासा देवगन गिरते गिरते बचीं, लोग बोले कुछ तो गड़बड़ है इसमें

  • April 24, 2023 / 10:04 PM IST

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गिरते गिरते बचीं फिर बॉडीगार्ड से जा कर टकड़ा गई।

बॉलीवुड के स्टार किड भी अपने पैरेंट्स के तरह ही सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। हाल ही बॉलिवुड अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने दोस्तों संग पार्टी करने गईं थीं, जहां वह गिरने से बाल- बाल बचीं।
इसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में न्यासा दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट के पास गाड़ी से पहुंचती हैं और जैसे ही वह गाड़ी से उतरी उनका पैर फिसला और सामने से गेट खोलने आ रहे बॉडी गार्ड से टकरा गईं।
हालांकि इसके बाद न्यासा हंसते हुए सीधे अंदर चली गईं। अब उनके इस विडियो पर यूजर तरह तरह के कमेंट्स करने लगे।
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘कुछ तो गड़बड़ है इस लड़की में’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इन्होने साबित कर दिया कि काजोल की बेटी हैं। काजोल भी हमेशा गिरती पड़ती हैं’।

Read Today's Latest Videos Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus