शरमन जोशी और श्रिया सरन की “म्यूजिक स्कूल” का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • April 25, 2023 / 11:39 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया सरन और अभिनेता शरमन जोशी की आने वाली फिल्म “म्यूजिक स्कूल” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

यह सिनेमा 12 मई को सिनेमाघरों में आ जाएगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
इस फिल्म में श्रिया और शरमन के अलावा प्रकाश राज, सुहासिनी मुले, मोना अंबेगांवकर, बेंजामिन गिलानी, श्रीकांत अयंगर और अन्य कलाकार भी नजर आने वाले हैं।इस फिल्म का निर्देशन आईएएस से निर्देशक बने पापा राव बियाला ने किया है।
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में 11 गाने होंगे। इस फिल्म के 3 गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने रिलीज किया है।
इस फिल्म में देश भर के कलाकार को एक साथ लाकर, भारतीय संगीत पर काम किया गया है। मेकर्स को उम्मीद है की संगीत प्रेमी को यह मूवी जरूर पसंद आएगी।

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus