MS Dhoni: क्रिकेट के बाद अब फ़िल्मों में भी नजर आ सकते हैं कैप्टन कूल, पत्नी साक्षी ने किया खुलासा

  • July 27, 2023 / 02:19 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी हाल ही धोनी का फिल्मों में एक्टिंग को लेकर खुलासा करती नजर आई हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अब फिल्म प्रॉडक्शन में भी हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में तमिल फिल्म LGM (लेट्स गेट मैरिड) प्रोड्यूस को साक्षी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है, जिसे रमेश थमिलमानी ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में नादिया, हरीश कल्याण, इवाना, आरजे विजय और योगी बाबू प्रमुख भूमिका में हैं।

हाल ही एक इंटरव्यू में साक्षी से पूछा गया कि क्या धोनी किसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं, तो उन्होंने कहा, “अगर कुछ अच्छा है, तो वह ऐसा कर सकते हैं। वह कैमरा शाई नहीं हैं। वह 2006 से विज्ञापनों में अभिनय कर रहे हैं और वह कैमरे का सामना करने से नहीं डरते हैं। इसलिए, अगर कुछ अच्छा है तो ऐसा कर सकते हैं।” 

आगे मीडिया ने साक्षी से धोनी के फिल्मों की चॉइस और बतौर एक्टर सवाल किया कि वह किस तरह की फिल्में कर सकते हैं तो साक्षी इसका जवाब देते है कहा,”एक्शन।”

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus