Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती के ऊपर टूटा दुःख का पहाड़, मां का हुआ निधन

  • July 7, 2023 / 10:56 PM IST

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की मां का निधन हो गया है, उनकी मां लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं थी।

इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है, बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटीशियन मिथुन चक्रवर्ती की मां का निधन हो गया है। आज शाम मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी ने मुंबई में आखिरी सांसें ली। खबरों के अनुसार, उनकी मां काफी लंबे समय से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहीं थीं। 

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नामोशी चक्रवर्ती ने अपनी दादी के निधन के खबर की पुष्टि की है। नमोशी ने कहा है, ‘ये खबर सच है, दादी हमारे बीच नहीं हैं।’ बताते चलें, 2020 में मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती भी इस दुनिया को परलोक सिधार गए थे।

मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन के बाद कई कलाकारों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मिथुन इन दिनों बंगाली रियलिटी शो ”डांस बांग्ला डांस” में बिजी चल रहे थे। शांतिरानी देवी के निधन पर इस शो के को-स्टार्स ने भी दुख जताया है। अभी तक मिथुन के मां की अंतिम संस्कार से जुड़ी कोई सूचना अभी सामने नहीं आई है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus