Welcome 3: मीका सिंह और दलेर मेहंदी ‘वेलकम 3’ में आने वाले हैं नजर

  • July 31, 2023 / 06:18 PM IST

वेलकम 3 में अब सिंगर मीका सिंह और दलेर मेहंदी की एंट्री हो चुकी है, अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ आएंगे नजर।

वेलकम फिल्म का अब तीसरा भाग आने वाला है। बीते कुछ दिनों पहले ही अरशद वारसी ने इस फिल्म में अपनी एंट्री को कन्फर्म किया था, उसके बाद अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी इस चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त का हिस्सा होंगे। खबरों के अनुसार, दलेर मेहंदी और मीका सिंह ‘वेलकम 3’ में गायक के तौर पर नहीं, बल्कि एक्टर के रूप में फिल्म में नजर आएंगे।

बताते चलें, वेलकम का पहला भाग साल 2007 में आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार, संजय दत्त और परेश रावल ‘वेलकम 3’ फिल्म का हिस्सा होंगे।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus