Chandrayaan 3: मनोज मुंतशिर फिर हुए ट्रोल, चंद्रयान 3 की सफलता पर दे रहे थे बधाई!

  • July 15, 2023 / 11:30 AM IST

लेखक मनोज मुंतशिर एक बार फिर ट्रॉलर्स के निशाने पर हैं। मनोज चंद्रयान 3 की सफलता पर बधाई दे रहे थे की वो फिर ट्रॉलर्स के हत्थे चढ़ गए।

हाल ही पिछले महीने हिंदी फिल्म की सबसे महंगी फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी। यह फिल्म थी तो बहुत महंगी, इस फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज भी काफी ज्यादा था, लेकिन फिल्म जैसे ही रिलीज हुई यह दर्शकों को काफी निराश कर गई। इस फिल्म का वीएफएक्स और संवाद बहुत ही बुरा था, जिस वजह से इस फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर दर्शकों के निशाने पर आ गए थे। लोगों ने फिल्म हनुमान जी के लिए लिखे संवाद को लेकर उन्हें काफी घेरा था। 

अब एक बार फिर मनोज ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, मनोज चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के लिए इसरो को बधाई दे रहे थे जिसके बाद वो ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गए। सोशल मीडिया यूजर ने ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग ‘जलेगी तेरे बाप की..’ का जिक्र करते हुए मनोज के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया, ‘बता तो दे अब पेट्रोल किसी की या जली किसी की?’ 

बताते चलें, मनोज ने फिल्म आदिपुरुष के लिए हाल ही बिना शर्त के माफी भी मांगी थी। 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus