Madhuri Dixit: कुकिंग क्लास लेती नजर आईं माधूरी दीक्षित!

  • July 12, 2023 / 11:14 AM IST

धकधक गर्ल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर कर पकोड़ा बनाने की विधि बताती नजर आईं हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अब एक्टिंग के अलावा कुकिंग क्लास भी ले रही हैं, और इसका प्रमाण है की उन्होंने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर कर पकोड़ा बनाने की विधि को बताया है। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक्टिंग के अलावा खाना बनाने के भी शौकीन हैं, इसलिए वो अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर रेसिपीज की वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

इस बार माधुरी ने अपने पति डॉक्टर नेने, और छोटे बेटे रयान के साथ मिलकर प्याज के पकोड़े बनाते नजर आईं, और सबसे खास बात की इस वीडियो में माधुरी चार अलग अलग तरीकों से पकोड़ा बनाती नजर आईं हैं। माधुरी ने डीप फ्राइड, शैलो फ्राइड, एयर फ्राइड और बेक्ड तरीके से पकोड़ा बनाना सीखा रही हैं। माधुरी पकोड़ा बनाने के साथ साथ, अलग अलग तरीके से बनाने के साथ ही इसके फायदे और नुकसान भी बताई हैं।

माधुरी बरसात के मौसम में गरम गरम पकोड़ा के साथ साथ चाय भी बनाना सीखा रही हैं। आईए देखें माधुरी दीक्षित के पकोड़े बनाने की विधि:

Read Today's Latest Videos Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus