Jawan: जवान के लिए किंग खान ने ली मोटी रकम, साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने भी मारी बाजी!

  • July 12, 2023 / 10:57 AM IST

शाहरुख खान की फिल्म जवान अब बहुत जल्द सिनेमाघरों में आने वाला है। इस फिल्म में स्टारकास्ट भी शानदार हैं, तो चलिए जानते हैं की इस फिल्म के लिए किस स्टार ने कितना चार्ज किया है।

बीते दिन 10 जुलाई सोमवार को, जवान का प्रिव्यू रिलीज किया, प्रिव्यू रिलीज होते ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस प्रिव्यू को 24 में सबसे ज्यादा बार देखा गया, जिससे यह टॉप विडियोज पर ट्रेंड कर रहा है। खबर है की इस फिल्म में शाहरुख ख़ान डबल रोल में हैं। वहीं इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, प्रियामणि, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा अहम भूमिका में हैं। अब फिल्म जब सुर्खियों में छाया हुआ है तो ऐसे में इस फिल्म के कास्ट के फीस की जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने 100 करोड़ लिए हैं, वहीं साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने 21 करोड़ चार्ज किया है। एक्ट्रेस नयनतारा ने करीब 10 करोड़ लिए हैं, वहीं प्रियामणि को 2 करोड़ मिले हैं। हालांकि रिलीज हुई प्रिव्यू में दीपिका पादुकोण भी नजर आईं थीं लेकिन उनके फीस के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बताते चलें, किंग खान की यह फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus