रैपर हनी सिंह पर अपहरण का मामला दर्ज

  • April 20, 2023 / 02:42 PM IST

रैपर हनी सिंह फिर से चर्चे में हैं, एक इवेंट कंपनी के मालिक ने उन पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

हनी सिंह आज कल सुर्खियों में हैं, हाल ही अपने रायपुर वाले शो को लेकर वो चर्चा में थे, फिर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप को ले कर। अब फिर से वो चर्चा में हैं लेकिन इस बार वो अपने प्रोफेशनल लाइफ को ले कर।

मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह पर मारपीट और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। खबर के अनुसार एक इवेंट के कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य पर, मारपीट कर उन्हें अपहरण कर रखने की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक हनी सिंह के तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया आई नहीं है।

दरअसल मामला है एक इवेंट को लेकर हुई बकझक का। रमन के मुताबिक 15 अप्रैल को मुंबई में हनी सिंह का एक प्रोग्राम होने वाला था लेकिन पैसे के लेनदेन में गड़बड़ी को लेकर प्रोग्राम तो कैंसल हो ही गया साथ ही दोनों में झगड़ा भी हो गया।

रमन ने हनी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि हनी सिंह ने शो कैंसिल होने से नाराज हो कर अपने साथियों के साथ मिल कर उनसे मारपीट की और उन्हें बंदी बना कर रखा।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus