Jaane Jaan Trailer Review: करीना कपूर के ओटीटी डेब्यू का ट्रेलर हुआ रिलीज, चलिए जानते हैं कैसा है ट्रेलर!

  • September 6, 2023 / 08:36 AM IST

अभिनेत्री करीना कपूर के ओटीटी डेब्यू फिल्म जाने जान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। चलिए जानते हैं कैसा है ट्रेलर!

फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं। करीना कपूर फिल्म जाने जान से ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक पर डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ ‘पाताल लोक’ फेम जयदीप अहलावत और ‘दहाड़’ फेम विजय वर्मा भी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत करीना कपूर से होती है, जिसमें वह माया डिसूजा के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर देखने के बाद से ये साफ है कि माया बेहद अजीब रिश्ते में हैं। उसका पड़ोसी नरेन (जयदीप अहलावत) उसका पीछा करता है। विजय वर्मा एक पुलिस अधिकारी करण की भूमिका निभाते हैं, जो माया के लापता पति की तलाश कर रहे हैं। पुलिस करण और पड़ोसी नरेन को माया पर शक है लेकिन माया उन दोनों को फंसाने की कोशिश करती है। 

बता दें, इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। यह फिल्म जापानी रहस्य उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ पर आधारित है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

Jaane Jaan | Official Trailer | Kareena Kapoor Khan, Jaideep Ahlawat, Vijay Varma | Netflix India

 

Read Today's Latest Ott Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus