Karan Deol-Drisha Acharya: हनीमून से लौटे करण देओल और द्रिशा आचार्य, एयरपोर्ट विडियो हुआ वायरल!

  • July 14, 2023 / 11:32 PM IST

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल करण देओल और द्रिशा आचार्य अपने हनीमून से वापस मुंबई लौट आ गए हैं। कपल को मुम्बई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां नई नवेली दुल्हनिया को ट्रोल होना पड़ा।

सनी देओल के बेटे करण देओल ने 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी की थी। शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए हिमाचल के मनाली और फिर केन्या के मसाई मारा गए थे। इस दौरान कपल ने अपनी रोमांटिक हनीमून की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

हनीमून के बाद कपल करण और द्रिशा बीती रात मुंबई लौट गए। इस दौरान करण और द्रिशा ने कम्फर्टेबल सिंपल लुक कैरी किया था। करण ने बेबी ब्लू कलर के जॉगर्स पहने थे, जिसके साथ कॉटन की टी-शर्ट मैच की थी। द्रिशा ने भी सेम कलर की शर्ट डाली थी। एअरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दोनों ने पैप्स को स्माइल करते हुए पोज दिया। कई यूजर्स ने तो करण को भी ट्रोल किया और उनको उनके पिता जैसा बताया। वहीं कई फैंस ने कपल के लिए प्यार बरसाया और उन्हें सिंपल और क्यूट कहा। फोटो के पोस्ट होते हीं कुछ फैंस ने करण और द्रिशा के सिंपल लुक गुड बताया तो कुछ ने बिना सिंदूर और चूड़ा पहने नजर आई नई दुल्हन द्रिशा को ट्रोल भी किया। कुछ यूजर ने करण और द्रिशा की जोड़ी को मिसमैच बताया और कुछ ने द्रिशा को करण से उम्र में बड़ी बताया और कहा कि वो आंटी लगती हैं।

यहां देखें वीडियो: 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus