नहीं गिरेगी कपूर हवेली, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

  • May 3, 2023 / 12:42 PM IST

कपूर खानदान की एक प्रॉपर्टी पाकिस्तान में भी है। उसी पर पेशावर हाई कोर्ट का फैसला आया है।

बॉलीवुड में कपूर खानदान पिछले कई दशकों से धाक जमाए है। फिलहाल तो कपूर खानदान मुंबई में रह रहे हैं पर उन्होंने प्रॉपर्टी भारत समेत कई देशों में खरीद रखी है। उनकी एक प्रॉपर्टी पाकिस्तान में भी है।

पाकिस्तान में राज कपूर के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर की बनवाई एक हवेली है, जिसे गिराने के लिए कुछ दिनों पहले एक याचिका दायर की गई थी, जिसे अब पाकिस्तानी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह हवेली कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है। इस हवेली को 2016 में सराकर ने राष्ट्रीय विरासत घोषित कर दिया था।

खबरों के अनुसार 90 के दशक में ऋषि और रणधीर कपूर इस हवेली को देखने भी गए थे। अभी खबरों की मानें तो हवेली काफी खराब स्थिति में है लेकिन इसे ऐतिहासिक धरोहर मानते हुए संरक्षित करने का निर्णय लिया गया है।

कपूर हवेली के अलावा पाकिस्तान में दिलीप कुमार की भी हवेली है। कपूर हवेली से पहले दिलीप कुमार की हवेली को भी गिराने की याचिका दायर हो चुकी है, हालांकि उस याचिका को भी हाई कोर्ट ने खारिज कर राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus