सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म करते नजर आयेंगे क्रिकेटर कपिल देव
May 19, 2023 / 04:26 PM IST
|Follow Us
सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान कपिल देव भी नजर आने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद रजनीकांत ने ट्वीट कर दी है।
तमिल सिनेमा के साथ साथ हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म लाल सलाम पिछले कई समय से सुर्ख़ियों में बनी है। इसकी वजह है की इस फिल्म का निर्देशन सुपरस्टार की बेटी ऐश्वर्य रजनीकांत कर रही हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का पोस्ट रिलीज किया गया था। अब इस फिल्म को लेकर एक और खबर आई है जिससे सिनेमा जगत के साथ साथ खेल जगत के भी फैंस काफी खुश हो जायेंगे।
अभिनेता रजनीकांत ने लाल सलाम के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और इसके साथ लिखा है, ‘महान, सबसे सम्मानित और अद्भुत इंसान कपिल देव जी के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है, जिन्होंने भारत को पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीताकर गौरवान्वित किया।’
Recommended
रजनीकांत के बाद कपिल देव ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस जानकारी के बाद फैंस काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं, और आखिरकार हो भी क्यूं ना जब दो धुरंधर एक साथ नजर आने वाले हैं।
Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus