समलैंगिक विवाह के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, लोगों ने की तारीफ

  • May 2, 2023 / 01:07 PM IST

देश में पिछले कई दिनों से समलैंगिक विवाह का मुद्दा काफ़ी गरमाया हुआ है। कोई इसके सपोर्ट में है तो कोई इसका पुरजोर विरोध भी कर रहा है।

कोर्ट में समलैंगिक विवाह का मामला चल रहा है। अभी इस पर निर्णय आना बाकी है। देश में बहुत से लोग इसके सपोर्ट में बोल रहे हैं। कई इंडियन सेलिब्रिटीज भी इसके समर्थन में बोलते देखे गए। हाल ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इसका समर्थन किया था, वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी इसके सपोर्ट में बोलती नजर आ रही हैं। कंगना के इस समर्थन पर कई लोग उनका तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

इस समय कंगना हरिद्वार में हैं वहीं मीडिया से सेम सेक्स मैरिज पर बात करते हुऐ कंगना ने कहा, ‘जब दो लोगों के दिल एक हो जाते हैं तो दूसरों की पसंद मायने नहीं रखती। शादी दो दिलों का रिश्ता होता है और ये बात तो सभी जानते हैं। फिर हम और आप इस पर क्या कह सकते हैं।”

लोगों ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि समलैंगिक विवाह का खुलकर समर्थन करने वाली कंगना बॉलीवुड की इकलौती अभिनेत्री हैं। कई लोगों ने कहा बस कंगना ही खुल कर इसका समर्थन कर सकती हैं।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus