क्या साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में नहीं है नेपोटिज्म

  • April 19, 2023 / 01:57 PM IST

हाल ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को ले कर बहुत बवाल हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु के बाद से यह विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड में नेपोटिज्म के आरोप जो कई हद तक जायज भी हैं लेकिन वहीँ कुछ प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ऐसे भी हैं जो न्यू टैलेंट को बढ़ावा देते हैं।

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहुत लोग बात करते हैं, ठीक इसके अपोजिट अगर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो काफी लोगों को इस बारे में पता भी नहीं है कि बॉलीवुड की तरह साउथ इंडस्ट्री में भी नेपोटिज्म है।

साउथ इंडस्ट्री को थोड़ा करीब से जानने पर पता चलता है कि आज भी यहां उन्हीं फैमिलीज का दबदबा है, जिनका पहले था। साउथ सिनेमा की फैमिलीज़ जिनका अभी भी दबदबा है:

अल्लू फैमिली

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी परिवार की तीसरी पीढ़ी को आगे बढ़ा रहे हैं। इनके दादा अल्लू रामलिंगैया साउथ इंडस्ट्री का बड़ा और पॉपुलर चेहरा थी। तेलुगु सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए 1990 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं अल्लू के पिता अल्लू अरविंद भी एक जाने-माने फिल्म निर्माता है।

चिरंजीवी फैमिली

राम चरन का स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, वो इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर में से एक है। राम चरन साउथ सिनेमा की बड़ी फैमिली से ताल्लुक रखते है उनकी मां अल्लू सुरेखा, अल्लू रामलिंगैया की बेटी हैं। वहीं पिता चिरंजीवी को किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

रजनीकांत फैमिली

हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक, रजनीकांत का बोलबाला है। रजनीकांत अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटियों ऐश्वर्या और सौन्दर्या डायरेक्शन की दुनिया में नाम कमा रही हैं। रजनीकांत के दामाद धनुष भी साउथ सिनेमा के बड़े स्टार्स में शुमार है।

दग्गुबती फैमिली

फिल्म प्रोड्यूसर दग्गुबती रामानायडू ने 1964 में ‘सुरेश प्रोडक्शन’ की नींव रखी थी। साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबती भी इसी फैमिली के हिस्सा हैं।

अक्किनेनी फैमिली

अक्किनेनी फैमिली का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े परिवारों में शुमार है। अक्किनेनी नागेश्वर राव साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर थे। उनकी तरह उनके बेटे अक्किनेनी नागार्जुन भी साउथ इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रहे हैं।

एनटीआर फैमिली

साउथ सिनेमा के बेहतरीन कलाकार और निर्माता रामा राव के पोते जूनियर एनटीआर अभी साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाये हुए हैं। जूनियर एनटीआर के पिता भी साउथ के जाने मने एक्टर हैं।

कमल हासन फैमिली     

अभिनेता से नेता बने कमल हासन भी साउथ इंडस्ट्री के किंग हैं अब उनकी ही राह पर उनकी दोनों बेटियाँ श्रुति और अक्षरा हासन भी फ़िल्मी दुनिया में नाम कमा रही हैं।

ये थे साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के कुछ परिवार जिनका बोलबाला अभी तक है। ऐसा नहीं है की नेपोटिज्म सिर्फ बॉलीवुड में है, नेपोटिज्म हर जगह है। फर्क बस इतना है की लोग बॉलीवुड को ले कर बात करते हैं वहीँ साउथ इंडस्ट्री चुपचाप अपने नक़्शे कदम पर आगे बढ़ रहा है।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus