भारत ऑस्कर 2023 में चमका, 2 पुरस्कार जीते

  • March 13, 2023 / 06:26 PM IST

भारत की बड़ी जीत; हॉलीवुड ने नाटू नाटू को स्टैंडिंग ओवेशन दिया; द एलीफैंट व्हिस्पेरेर्स ने भी जीता ऑस्कर

और दीपिका पादुकोण ने स्टेज पर खूब तालियां बटोरी

हर एक भारतीय सिनेमा के उत्साही एक ऑस्कर घर आने की प्रत्याशा में थे और आज यह सपना पूरा हो गया।

आर आर आर के नाटू नाटू और द एलीफैंट व्हिस्पेरेर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कार जीते। नाटू नाटू की टीम को उनके प्रदर्शन के बाद स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत ने दो ट्राफियां जीतीं। सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार आरआरआर के नाटू नाटू ने जीता। जैसे ही एमएम केरावनी और चंद्रबोस ने ट्रॉफी उठाई, संगीतकार ने अपना पुरस्कार भारत को समर्पित करते हुए एक गीत गाया। एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री/शार्ट का पुरस्कार जीता।

राहुल सिप्लिगंज और काल भैरव के नेतृत्व में नाटू नाटू के प्रदर्शन को दीपिका पादुकोण ने मंच पर इंट्रोडूस किया। उन्होंने गीत को “धमाकेदार” कहा और उसके बाद के प्रदर्शन ने दर्शकों को अपने पैरों पर खड़ा कर दिया। समारोह में मौजूद दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

इसके अलावा, दीपिका पादुकोण भी 95वें अकादमी पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में से एक थीं जिसने भारतीयों के गौरव को बढ़ाया।वह ऑस्कर देने वाली तीसरी भारतीय थीं।

दो मेगा जीत के बाद भारतीय इसे दुनिया में भारत की एंट्री कह रहे हैं।नेटिज़न्स का कहना है कि भारत आ गया है, तैयार हो जाओ दुनिया! स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ऑस्कर पुरस्कार विजेताओं को अलग तरह से बधाई देते हुए कहा, “द एलीफैंट व्हिस्पर्स,इंडिया रोअर्स।”

भारतीय प्रोडक्शन को दो पुरस्कार मिलने से यह स्पष्ट है कि यह 95वें ऑस्कर में भारत का वर्ष था।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus