Hrithik Roshan: छुट्टियां मना कर लौटे ऋतिक और सबा, जोड़े को साथ देख लोगों ने किया ट्रोल

  • August 19, 2023 / 11:43 AM IST

ऋतिक रौशन और सबा आजाद एक बार साथ देखे गए हैं। दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं, इसे देख नेटीजेंस ने  जमकर ट्रोल किया है।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऋतिक इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, दोनों को कई बार साथ बड़ी बड़ी पार्टियों में देखा गया है। अब हाल ही फिर से ऋतिक और सबा को एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरपोर्ट से तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग ऋतिक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, ऋतिक और सबा छुट्टियां मना कर लौट रहे थे, फिर एयरपोर्ट पर उन्हें देख पपराजी एक्टिव ही गए। उनके फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कुछ लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई तो कुछ लोगों ने जमकर ट्रोल किया।

सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो वायरल होने पर, एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘बाप -बेटी की जोड़ी है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऋतिक रौशन ने इसमें क्या देखा था’। बताते चलें, ऋतिक रौशन ने साल 2014 में सुजैन खान से तलाक ले लिया था। जिसके बाद से कई अभिनेत्रियों के साथ उनके अफेयर की अफवाहें सामने आईं हैं।

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus