कैसा रहा ‘गदर’ का री-रिलीज ? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!

  • June 12, 2023 / 06:37 PM IST

2001 में आई फिल्म गदर को फिर से री रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा!

सनी देओल और अमीषा पटेल की साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर-एक प्रेम कथा’ को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म को 9 जून को थिएटरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को 9 जून को रिलीज करने के पीछे भी एक वजह है, वो है फिल्म के सकीना यानी अमीषा पटेल का जन्मदिन। अमीषा के जन्मदिन पर फिल्म को 9 जून को थिएटरों में रिलीज किया गया।

बताते चलें इस फिल्म का अगला भाग गदर 2 भी इस साल 11 अगस्त को रिलीज होने वाला है। तो मेकर्स ने दशकों को फिल्म से फिर से जोड़ने के लिए फिल्म को 4k में रिलीज किया गया।

चलिए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया। इस फिल्म को जब 2001 में रिलीज किया गया था तब उस समय फिल्म ने करीब 133 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब फिल्म 9 जून 2023 को री-रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन शुकवार को 30 लाख के आसपास का बिजनेस किया, शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई और कलेक्शन 45 लाख तक पहुंचा।

इस फिल्म को करीब 300 स्क्रीनों पर रिलीज किया गया था और फिल्म ने वीकेंड पर 75 लाख का कलेक्शन किया है जो बुरा नहीं है

Read Today's Latest Box Office Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus