लाइव कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने किया अश्लील शब्दों का प्रयोग

  • April 17, 2023 / 04:36 PM IST

बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह लाइव कॉन्सर्ट में स्टेज पर फूहड़ अंग्रेजी अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते दिखे।

रविवार को रायपुर में रैपर यो यो हनी सिंह का लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा था। इस कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने अश्लील शब्द से अपने गाने ब्लू आईज के कुछ शब्दों को बदल दिया, गाने के बीच में अंग्रेजी के अश्लील शब्द खुद भी बोलते रहे और जनता से बुलवाते रहे। यही नहीं यो यो खुद भी उंगलियों से ऐसे इशारे करते नज़र आए जिन्हें साइन लैंग्वेज में गाली के तौर पर देखा जाता है।

हनी सिंह अपने गाने के बोल और विडियो लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनके गाने अक्सर अर्धनग्न लडकियाँ और शराब से भरी रहती है। ऐसा ही कुछ उनके रायपुर के लाइव कॉन्सर्ट में भी दिखा। कॉन्सर्ट में हर तरफ शराब और बिकनी मॉडल्स का पोस्टर दिख रहा था। हनी सिंह खुद स्टेज पर गाते गाते गंदे इशारे करते देखे गये। कॉन्सर्ट में युवा नशे करते भी देखे गये।

बता दें कॉन्सर्ट किसी खास ऐज ग्रुप के लिए नहीं था तो ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ आये। कॉन्सर्ट में काफी संख्या में नाबालिग भी पहुंचे थे। पर वहां का मंजर कुछ और ही था। आस पास के फोटोज, वीडियोज और हनी सिंह के गाने के बोल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे बहुत से परिवार को असहज महसूस करने पर मजबूर कर दिया।

बताते चलें की लुंगी डांस जैसे फेमस गाने भी हनी सिंह ने ही गया है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus