सिंगर हनी सिंह और टीना थडानी का हुआ ब्रेकअप

  • April 19, 2023 / 06:34 PM IST

हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ ब्रेकअप कर लिया है। ब्रेकअप के गम में डूबे रैपर ने अपनी एल्बम का लव थीम भी बदल दिया है।

युवाओं के चहेते रैपर हनी सिंह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके डीवोर्स की खबरें आ रही थी।

खबर थी कि हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार को तलाक दे दिया है। दोनों साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे।

इस खबर को अभी कुछ ही दिन बीते थे कि एक नई खबर सामने है। ख़बर है कि हनी सिंह ने अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप कर लिया है। हाल ही में हुए अपने तलाक के बाद हनी सिंह ने मॉडल टीना के साथ अपनी रिलेशनशिप पब्लिक की थी। एक प्राइवेट इवेंट में हनी सिंह ने टीना को अपनी गर्लफ्रेंड कहकर इंट्रोड्यूस करवाया था।

टीना और हनी सिंह दोनों ने अपने अपने सोशल मीडिया से एक दूसरे की तस्वीर हटा दी है, साथ ही दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। सूत्रों की माने तो हनी और टीना दोनों ही अपनी जिंदगी में अलग चीजें चाहते हैं। इसीलिए दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

कुछ दिनों पहले हनी ने एक इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप का हिंट भी दिया था। उन्होंने बताया था कि जब वो प्यार में थे तब उन्होंने एल्बम के लिए एक रोमांटिक शूट करवाया था लेकिन अब उन्हे ये थीम बदलना पड़ा है क्योंकि अब वो प्यार नही रहा।

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें लिखा है, “आखिरकार सच्चे साथी से बढ़कर दुनिया में कोई गहरी इच्छा नहीं है, लेकिन भगवान चाहता है कि मैं अकेला रहूं।”

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus