Genelia D’Souza: तीसरी बार मां बनने जा रही हैं जेनेलिया, तस्वीरें देख फैंस लगा रहे अंदाजा!

  • September 10, 2023 / 07:52 PM IST

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा को लेकर अफवाह उठ रही है की वह तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जेनेलिया की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। जिसके बाद जेनेलिया के एक बार फिर पेरेंट्स बनने की चर्चा होने लगी है।

दरअसल, बीते दिन एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए रितेश और जेनेलिया पहुंचे थे। इस इवेंट से जेनेलिया की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद से जेनेलिया को लेकर यह खबर सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें, साल 2012 में जेनेलिया डिसूजा और अभिनेता रितेश देशमुख शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दो साल बाद कपल ने 2014 में अपने पहले बेटे रियान का स्वागत किया था। इसके बाद दूसरी बार साल 2016 में दोनों दूसरी बार माता-पिता बने।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus