• Home Icon Home
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
हिंदी
  • తెలుగు
  • English
  • தமிழ்
  • बॉलीवुड न्यूज
  • रिव्यूस
  • OTT
  • वेब स्टोरीज
  • टेलीविज़न
  • वीडियोस
  • गैलरी
  • बॉक्सऑफिस
  • फीचर स्टोरीज़
Hot Now
  • द केरल स्टोरी मूवी समीक्षा और रेटिंग
  • हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कॉमेडी फिल्में
  • हिंदी सिनेमा जगत के सितारे जिन्होंने बहुत कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नागिन से लेकर कसौटी जिंदगी की तक, ये हैं डेली सोप क्वीन एकता के 10 फ्लॉप शोज!

  • June 8, 2023 / 11:02 PM IST
  • | Follow Us
  • Filmy Focus Google News
नागिन से लेकर कसौटी जिंदगी की तक, ये हैं डेली सोप क्वीन एकता के 10 फ्लॉप शोज!

डेली सोप की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर को कौन नहीं जानता। उन्होंने एक के बाद एक हिट सीरियल्स देकर टेलिविजन की दुनिया पर राज किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एकता के कई ऐसे भी शोज थे जो दर्शकों को पसंद नहीं आए थे और टीआरपी गिरने की वजह से शो को बंद करने का फैसला करना पड़ता था।
आइए जानते हैं टीआरपी क्वीन के ऐसे ही 10 फ्लॉप शोज के बारे में:

1.अजीब दास्तां है ये

इस शो से एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने टीवी पर कम बैक किया था। लेकिन सोनाली का जादू दर्शकों पर चल नहीं पाया और शो की टीआरपी कम होने की वजह से शो के मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया। ‘अजीब दास्तां है ये’ 7 अक्टूबर 2014 को शुरू होने के बाद 6 मार्च 2015 तक ही चला।

Recommended

2. ब्रह्मराक्षस

क्रिस्टल डिसूजा स्टारर इस शो के प्रोमो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। लेकिन कहानी दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब नहीं रही थी और शो एक फ्लॉप साबित हुआ था।

3. कितनी मोहब्बतें है 2

कृतिका कामरा और करण कुंद्रा के शो ‘कितनी मोहब्बतें है’ के फर्स्ट पार्ट पर लोगों ने बेशुमार प्यार लुटाया था। इसी वजह से एकता कपूर ने इसका दूसरा पार्ट रिलीज करने का मन बनाया लेकिन उनका ये आइडिया सुपर फ्लॉप साबित हुआ था और शो बंद करने की नौबत आ गई थी।

4. प्यार को हो जाने दो

मोना सिंह और अकबाल खान के लीड रोल वाला यह शो भी एकता कपूर ने ही प्रड्यूस किया था। ऑन-एयर होने के बाद यह शो शुरुआत में तो ठीक रहा, लेकिन फिर टीआरपी रेस से बाहर हो गया। कम टीआरपी के कारण ‘प्यार को हो जाने दो’ को बंद कर दिया गया।

5. बेताब दिल की तमन्ना है

‘बेताब दिल की तमन्ना है’ टीवी सीरीज को एकता कपूर ने बनाया था। बताया जाता है कि टीवी चैनलों पर इसके प्रमोशन के लिए करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। टीवी सीरीज में अमन वर्मा, सुमन दास, करण कुंद्रा और उर्वशी ढोलकिया के अलावा भी कई और कलाकार थे। लेकिन यह शो एक फ्लॉप साबित हुआ और इसे जल्दी ही ऑफ एयर कर दिया गया।

6. परदेस में है मेरा दिल

अर्जुन बिजलानी और दृष्टि धामी जैसे बड़े कलाकारों से सजा ये सीरियल शाहरुख और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म ‘परदेस’ से इंस्पायर्ड लग रहा था। लेकिन ये सीरियल फिल्म की तरह ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाया। एक समय के बाद दर्शकों को सीरियल की कहानी बोरिंग नजर आने लगी, जिसकी वजह से इसे बंद कर दिया गया।

7. कसौटी जिंदगी की 2

साल 2000 में स्टारप्लस पर प्रसारित हुआ सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ एकता कपूर के बिगेस्ट हिट्स में से एक था।
इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जिसे देखते हुए एकता कपूर ने साल 2020 में एक बाक बार फिर से इस सीरियल को नई स्टारकास्ट और भव्य सेट के साथ शुरू किया। लेकिन ये सीरियल तो प्रसारण के साथ ही औंधे मुंह गिर गया और इसे ऑफ एयर कर दिया गया।

8. थोड़ी सी जमीं थोड़ा सा आसमान

इस शो में एकता ने क्यूंकि सास भी कभी बहू थी फेम स्मृति ईरानी को कास्ट किया था इसलिए इस शो के हिट होने की काफी उम्मीदें थीं लेकिन शो दर्शकों को खासा पसंद नहीं आया और जल्दी ही शो को बंद करना पड़ा।

9. कवच

कहा जाता है कि एकता कपूर ने इस शो के प्रमोशन पर लाखों रुपए खर्च किए थे। शो में दीपिका सिंह लीड रोल में थी लेकिन यह शो भी औंधे मुंह गिर पड़ा था और इसे जल्दी ही बंद कर दिया गया था।

10. नागिन 4

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के सुपरहिट फ्रेन्चाइजी में से एक सीरियल नागिन का चौथा सीजन लोगों को बिल्कुल भी नहीं पसंद आया। इस शो में निया शर्मा, जैसमीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया जैसे स्टार्स थे।
ये शो भी टीआरपी की रेस से बाहर हो गया था।

 

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus

Tags

  • #kasauti zindagi
  • #naagin
  • #Naagin 3
  • #queen ekta

Also Read

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

Kajol: 48वां जन्मदिन मना रही हैं एवरग्रीन ब्यूटी काजोल, अपनी पर्सनैलिटी से जीत लेती हैं लोगों का दिल

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जो नोवेल पर आधारित है।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

10 सेलिब्रिटी माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हिंदू अर्थ में रखे।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

उर्मीला मातोंडकर की शीर्ष 10 फिल्में ।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

ओपन एंडिग वाले शीर्ष 10 ओटीटी शो जिसे दर्शक अपनी कल्पनाओं के आधार पर अंत रचते है।

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

शीर्ष 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जिन्होंने पर्दे पर देवी का किरदार निभाया

related news

trending news

latest news

Zodiac Online Casino: Your personal Entrance to Stellar Victories and Top-tier Gaming

Zodiac Online Casino: Your personal Entrance to Stellar Victories and Top-tier Gaming

17 hours ago
VoodooDreams Casino Online: Your Elite Gaming Venue

VoodooDreams Casino Online: Your Elite Gaming Venue

17 hours ago
Experience Elite Entertainment at Voodoo Casino Online

Experience Elite Entertainment at Voodoo Casino Online

17 hours ago
Spingalaxy Gaming Online Casino: Your Personal Gateway to High-End Casino Entertainment

Spingalaxy Gaming Online Casino: Your Personal Gateway to High-End Casino Entertainment

17 hours ago
Sky Crown Casino Online: Your own Elite Betting Destination

Sky Crown Casino Online: Your own Elite Betting Destination

17 hours ago
  • English
  • Telugu
  • Hindi
  • Tamil
  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Follow Us -

Copyright © 2026 | Bollywood Latest News | Hindi Movie Reviews

powered by veegam
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us