भारत की पहली सिनेमा ‘राजा हरिश्चंद्र’ के पूरे हुए 110 साल

  • May 3, 2023 / 02:57 PM IST

भारत की पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र को बने आज पूरे 110 साल हो गए हैं। 3 मई 1913 को यह फिल्म रिलीज हुई थी।

इस फिल्म से पहले भारत में लोग सिनेमा के बारे में बहुत कम जानते थे, इसलिए इस फिल्म की अहमियत बहुत ज्यादा है। इस फिल्म का निर्माण दादा साहेब ने किया था। उन्हीं के नाम पर दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी रखा गया है। दादा साहब फाल्के एक फिल्म प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर थे।

राजा हरिश्चंद्र फिल्म का प्रीमियर ओलम्पिया थिएटर मुंबई में 21 अप्रैल 1913 को हुआ था, जिसमें मुंबई के बड़े-बड़े लोगों, डॉक्टर, पब्लिक वर्कर, स्कॉलर, जज, समाचार पत्रों के संपादक आदि को आमंत्रित आदि को आमंत्रित किया गया। उस समय कोई भी फिल्म तीन-चार दिन से ज्यादा नहीं चलती थी, मगर राजा हरिश्चंद्र पूरे 23 दिन तक चली थी, जो कि उस दौर में अपने आप ही एक रिकॉर्ड था। यह फिल्म जब आया था उस समय ऑडियो तकनीक नहीं था इस वजह से यह फिल्म मूक थी।

इस फिल्म में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कहानी दिखाई गई है। इस 40 मिनट की फिल्म को 21 दिनों में तैयार किया गया था, इसके लिए दादा साहेब ने फिल्म का सेट मुंबई के दादर में बनवाया था।

फिल्म में मराठी अभिनेता दत्तात्रेय दामोदर दबके ने राजा हरिश्चंद्र का किरदार निभाया था। इस फिल्म में महिला किरदार के लिए दादा साहेब ने बहुत कोशिश की पर कोई ना मिला, तब जा कर उन्होंने महिला किरदार के लिए भी पुरुष को कास्ट किया था।

फिल्म के बजट की बात करें तो उस समय 15,000 रुपये था, जो कि उस दौर के हिसाब से काफी ज्यादा था।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus