Dipika Chikhlia: 33 साल बाद परदे पर लौट रही हैं रामायण की सीता, शो का टीजर हुआ रिलीज

  • August 18, 2023 / 01:28 PM IST

मशहूर टेलिविजन शो रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया 33 साल परदे पर लौट रही हैं।

घर घर में रामायण पहुंचाने वाले रामानंद सागर ने अपने शो से काफी नाम कमाया था। उन्होंने इस शो में इतने अच्छे तरीके से राम और सीता को दिखाया था, जिससे लोग उन एक्टर्स को भगवान मानने लगे थे।

अब रामानंद सागर की सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। दीपिका टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल की कहानी भी अयोध्या की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका चिखलिया का नया लुक देखा जा सकता है।

इस शो में दीपिका, सुमित्रा देवी का किरदार निभाने वाली हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफई एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का टीजर भी साझा किया है।

Read Today's Latest Television Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus