Deepika Padukone: सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण के किरदार का हुआ खुलासा, पहली बार अजय देवगन के साथ परदे पर निभाएंगी यह रिश्ता

  • August 10, 2023 / 11:00 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं, जब से यह खबर बाहर आया है एक्ट्रेस के किरदार को लेकर तरह तरह की कयासें लगाई जा रही है। चलिए हम बताते हैं दीपिका इस फिल्म में क्या किरदार निभाएंगी।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम के सिक्वल का एलान किया गया है। सिंघम का पहला सिक्वल सिंघम 2 पहले ही रिलीज हो चुका है। अब इस फिल्म के तीसरे सिक्वल सिंघम अगेन का एलान किया गया है। हाल ही खबर आई थी की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण भी जुड़ गई हैं। जब से इस बात का खुलासा हुआ था तो फैंस काफी बेताब थे दीपिका इस फिल्म में क्या किरदार निभाएंगी।

अब हाल ही एक सूत्र ने खुलासा किया है, ‘दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह रोहित शेट्टी यूनिवर्स की पहली महिला पुलिसकर्मी की भूमिका निभाएंगी, और उन्होंने इस एक्शन से भरपूर भाग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दीपिका का किरदार एक लेडी सिंघम की तरह है, और वह फिल्म में अजय देवगन की बहन के किरदार में नजर आएंगी।’

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus