किसी का भाई किसी की जान’ के कोरियोग्राफर पर लगा बैन

  • May 26, 2023 / 10:45 AM IST

सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के कोरियोग्राफर पर बैन लगा दिया गया है।
नियमों का उलंघन करने की वजह से उन पर यह करवाई हुई है।

साउथ इंडिया के जाने माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने हाल ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कोरियोग्राफी किया गया था। अब जानी मास्टर पर बैन लगा दिया गया है। खबरों के अनुसार नियमों की अनदेखी के चलते फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने साउथ के कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर बैन लगा दिया है।

फेडरेशन के सचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘नियम के अनुसार, अगर कोई साउथ का कोरियोग्राफर हिंदी फिल्मों में काम करता है, तो उसे 70 पर्सेंट लोकल डांसर को काम पर रखना होगा बाकी 30 पर्सेंट साउथ से हो सकते हैं, मुंबई के कोरियोग्राफरों के लिए भी यही निमय लागू होता है। जानी मास्टर पिछले कुछ समय से अपनी अधिकतर हिंदी फिल्मों में नियमों का उल्लंघन करते रहे हैं, जिसमें सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ सहित मैडॉक द्वारा निर्मित शाहिद कपूर की एक फिल्म भी शामिल है।’

बताते चलें, जानी मास्टर तमिल, हिंदी सहित कन्नड़ भाषा में भी कोरियोग्राफी किया है। टॉलीवुड में जानी के नाम कई सुपरहिट डांस नंबर्स देने का रिकॉर्ड भी है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus