सेलिब्रिटीज जिनके घर इस साल गूंजेगी किलकारी!

  • June 22, 2023 / 07:23 PM IST

प्रेगनेंसी में चारों ओर होप और एक्साइटमेंट का एक रोमांचक समय होता है। यह खुद को मेंटल और फिजिकल तौर पर तैयार करने का टाइम होता है। एक महिला के लिए यह सबसे सुखद और असाधारण अनुभवों में से एक है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अभी कई ऐसे सितारे हैं जो बहुत जल्द मां बनने वाली हैं।
आज हम उन 5 सेलिब्रिटीज की लिस्ट लाए हैं जो जल्द ही मां बनने वाली हैं:

इलियाना डिक्रूज:

बर्फी एक्ट्रेस इलियाना जल्द ही मां बनने वाली हैं हालांकि उन्होंने बच्चे के होने वाले पिता का नाम अबतक सीक्रेट ही रखा है।
“जल्द ही आ रहा है, बेबी” कैप्शन के साथ, अभिनेत्री ने अपनी गर्भावस्था को इंस्टाग्राम पर एक बच्चे के कपड़े का एक मोनोक्रोमैटिक स्नैपशॉट शेयर कर अनाउंस किया था।

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स:

मॉडल, अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा करने के लिए अपने मातृत्व फोटोशूट से तस्वीरें साझा कीं। इससे पहले दोनों का एक 3 साल का बेटा है।

पंखुड़ी अवस्थी:

लोकप्रिय और पसंदीदा टीवी जोड़ी पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने घोषणा की कि उनका परिवार 2023 में बढ़ेगा। पंखुड़ी सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां शेयर करती हैं।
पंखुड़ी को अवस्थी को पीसीओडी था और दंपति काफी समय से परेशान रहते थे। इसलिए वह काफी खुश हैं।

दिशा परमार:

बड़े अच्छे लगते हैं फेम दिशा परमार पति राहुल वैद्य के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।
कपल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिल को छू लेने वाली पोस्ट के साथ खुशखबरी की घोषणा की थी।

स्वरा भास्कर:

बॉलिवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी प्रेगनेंट हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर के साथ अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी।
हाल हीं में अभिनेत्री एयरपोर्ट पर ब्लैक ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लांट करती नज़र आईं।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus