मैरिज एनिवर्सरी पर श्री देवी संग बोनी कपूर ने शेयर किया फोटो

  • June 2, 2023 / 07:57 PM IST

अभिनेत्री श्री देवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि अपने फिल्म्स और एक्टिंग के वजह से वो हमेशा फैंस के बीच बनी रहती हैं। आज दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी के पति बोनी कपूर ने दोनों के सालगिरह पर श्री देवी को याद करते हुए फोटो शेयर किया है।

फिल्ममेकर बोनी कपूर आज अपने 27वें सालगिरह पर अपनी दिवंगत पत्नी श्री देवी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है। बोनी कपूर इस फोटो को शेयर करते हुए भावुक भी हो गए हैं।

इन फोटोज में दरअसल बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ नाव में बैठे हुए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर काफी पुरानी है, तस्वीर में दोनों वेनिस में नाव की सवारी का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है, ‘साल 1996, 2 जून हमने शिर्डी में शादी की थी और आज हमने 27 साल पूरे कर लिए हैं।’

बताते चलें, अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में हुआ था। दरअसल, श्रीदेवी एक फैमिली शादी के लिए बोनी कपूर के संग दुबई गई थी, जहां एक होटल के बाथटब में वो मृत पायी गई थी।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus