25 ऐसी फिल्में जो हमें 25 के होने से पहले देखना चाहिए

  • April 21, 2023 / 12:46 PM IST

बॉलीवुड ने हमें कुछ बेहतरीन रत्न दिए हैं जिन्होंने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है। और इसलिए हमने 25 फ़िल्मों की सही देखने की सूची बनाई है जो मिलेनियल्स को निश्चित रूप से 25 साल की उम्र से पहले देखनी चाहिए!

1. लक्ष्य: ऋतिक रौशन की यह मूवी कैरियर को ले कर बनी है, और यह बताती है की जब समय बदलता है तो हमें भी बदल जाना होता है।

2. दिल चाहता है: तीन दोस्तों की यह कहानी बताती है की कैसे समय के साथ सब बदल जाता है बस दोस्त को छोड़ कर।

3. ज़िन्दगी ना मिलेगी दुबारा: यह सिनेमा 3 दोस्तों को ले कर बनी है जो एक ट्रिप पर जाते हैं, और वो सारी चीजें करते हैं बस इस वजह से क्युकी ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’।

4. 3 इडियट्स: कॉलेज में पढाई और मस्ती पर बनी यह फिल्म बताती है, दुःख सुख तो आते रहेंगे, बस ‘आल इज वेल’ बोल आगे बढ़ते रहो।

 

5. रंग दे बसंती: 20 वर्ष में लोगों में क्या उत्साह होती है, और कॉलेज में क्या क्या होता है। इन सब मुद्दों पर को ले कर यह फिल्म बनी है।

6. भाग मिल्खा भाग: मिल्खा सिंह के उपर बनी यह फिल्म हमें अपने गोल को लेकर सतत आगे बढने की सीख देती है।

 

7. रॉकस्टार: प्यार और संगीत पर बनी यह फिल्म उभरते सितारे को ले कर बनी है।

 

8. वेक उप सीड: हम जीवन में कहाँ हैं? हम जगे हैं या सोये ? इन सब सवालों को ले कर बनी यह फिल्म हमें अपने टैलेंट पर भरोसा करना सिखाती है।

 

9. क्वीन: क्या होता है जब चीजें आपके सोच के विपरीत हो? वैसे स्तिथि में आपको ‘क्वीन’ बन जाना चाहिए, यह फिल्म एक लड़की के जिंदगी पर आधारित है।

10. चक दे इंडिया: जात, धर्म, जैसे चीजों से उपर उठ कर बनी यह फिल्म महिला हाकी टीम पर बनी है जो भारत के तरफ से वर्ल्ड कप खेलने विदेश जाती है।

 

11. तारे ज़मीन पर: एक बच्चे के उपर बनी यह फिल्म बताती है की जरुरी नहीं हर बच्चा पढाई में अच्छा ही हो, दुसरे ऐसे फिल्ड हैं जहाँ ये बच्चे बहुत अच्छा कर सकते हैं।

12. रॉक ऑन: दोस्त, लड़ाई और झगडे को लेकर बनी ये सिनेमा बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड ले कर आई है।

 

13. स्वदेश: जब हम अपने घर, खुद को ले कर बस सोचते हैं उस समय में एक आदमी विदेश की जॉब छोड़ अपने गाँव अपने देश के लिए कुछ करता है। यह सिनेमा उनके लिए है जो अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।

 

14. इकबाल: जब हम अपने ही कमजोरी को छोड़ आगे बढ़ते हैं उससे बड़ी जीत कोई नहीं होती है, इकबाल हमें वही सिखाने की कोशिश करता है।

15. ये जवानी है दीवानी: 4 दोस्तों की कहानी बताती है की दौड़ना, गिरना, सब सही है बस जीवन में रुकना नहीं है।

16. जब वी मेट: एक रोमांटिक स्टोरी जो सिखाती है की मै अपनी फेवरेट हूं।

 

17. राकेट सिंह: यह मूवी बताती है की रिस्क लेना गलत नहीं है, और जब आप कर सकते हैं तब तो और भी नहीं।

18. लक बाई चांस: यह सिनेमा उस इंडस्ट्री को ले कर बनी जिसमे लोग बस अपने काम के लिए दोस्त बनाते हैं।

 

19. शैतान: यह मूवी हमें जवानी के दुसरे पहलु को दिखाती है जो हमें सोचने को मजबूर कर देती है।

20. फुकरे: जब जिन्दगी आपकी बैंड बजा रही होती है ऐसे में बस दोस्त ही आपको बचाने आते हैं। दोस्ती और रोमांच से भड़ी यह फिल्म सिखाती है की जिंदगी में दोस्त हों तो आप कुछ भी कर सकते हो।

21. फैशन: फिल्म और मॉडलिंग इंडस्ट्री पर बनी यह फिल्म लोगों के प्रयास को दिखाती है की जितना हमें बाहर से आसान लगता है असल में उतना है नहीं।

22. सोचा ना था: प्यार, रिलेशनशिप के उपर बनी यह फिल्म युवाओं के जीवन को दर्शाती है।

23. प्यार का पंचनामा: 3 बैचलर के उपर बनी यह दिखाती है की कैसे 25 के उम्र लोग घर, नौकरी, दोस्ती को ले कर कैसे उलझे रहते हैं।

24. उड़ान: भारतीय समाज के उपर बनी यह फिल्म दिखाती की कैसे मिडिल क्लास फैमिली में आगे बढने के लिए सपनों के साथ समझौता करना पड़ता है।

 

25. बर्फी: अपने असाधारन जिंदगी को साधारण तरीके से जीने और अच्छे से जिंदगी को एन्जॉय करने की कहानी बर्फी बताती है की समस्याएं तो आते रहेंगे, हस्ते गाते जीवन को बिताया जाए।

 

ये थी कुछ मूवी जो हमें 25 होने से पहले देखने चाहिए ताकि आने वाले चुनौतियों के लिए हम बेझिझक तैयार रहें।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus
Tags