Bipasha Basu: बेटी देवी के आठवें महीने का जन्मदिन मनाती नजर आईं बिपाशा बसु

  • July 12, 2023 / 11:54 PM IST

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी बेटी देवी के फोटो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं,आज उन्होंने अपनी बेटी देवी के आठवें महीने का जन्मदिन मनाते हुए वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु हाल की कुछ समय पहले पैरेंट्स बने हैं। इन दिनों दोनों अपनी बेटी देवी का ख्याल रखने में व्यस्त चल रहे हैं। आज उनकी बेटी देवी को जन्म लिए आठ महीने हो गए हैं, इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी देवी और अपने पति के साथ अनमोल तस्वीर साझा की है।

आज 12 जुलाई को बिपाशा और करण ने देवी के 8वें महीने का जन्मदिन मनाने के लिए एक पार्टी रखी थी, उसी पार्टी से एक्ट्रेस ने अनमोल तस्वीर साझा की जिसमें देवी को कैमरे की ओर पीठ करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “हमारी बच्ची के 8वें महीने का जन्मदिन मना रही हूं #मंकीलव #देवीबासुसिंहग्रोवर।”

बता दें, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी को जन्म दिया था। 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus