Bipasha Basu: बिपाशा नहीं ये एक्ट्रेस थीं फिल्म “रेस” के लिए पहली पसन्द!

  • July 14, 2023 / 11:12 PM IST

2008 की सुपरहिट फिल्म “रेस” के लिए अभिनेत्री बिपाशा बसु मेकर्स की पहली पसन्द नहीं थीं। फिल्म पहले एक और बड़ी अभिनेत्री को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होने ये रोल रिजेक्ट कर दिया और फिल्म बिपाशा की झोली में आ गिरी।

अब्बास मस्तान की 2008 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म “रेस” बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस थ्रिलर फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी जैसे सितारे थे। इस फिल्म के सभी कैरेक्टर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में सोनिया के कैरक्टर के लिए पहले मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा को चुना था।  प्रियंका चोपड़ा को ये रोल ऑफर भी किया गया था लेकिन प्रियंका ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था क्योंकि सोनिया का किरदार थोड़ा निगेटिव था और प्रियंका निगेटिव रोल नहीं करना चाहती थी। इसके बाद यह रोल बिपाशा बसु को दिया गया और “रेस” बिपाशा के करियर के लिए एक महत्त्वपूर्ण फिल्म बन गई। 

बता दें, “रेस” एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें सभी किरदार अहम थे। कथित तौर पर इस फिल्म में अनिल कपूर द्वार निभाया गया किरदार पहले अजय देवगन को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने भी फिल्म करने से मना कर दिया था और फिर अनिल कपूर को फिल्म मिली थी।

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus