बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी को दिया क्यूट निकनेम, फैंस भी कर रहे तारीफ

  • June 6, 2023 / 08:53 PM IST

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने बेटी देवी के पेट नेम का खुलासा किया जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

अभिनेत्री बिपाशा बसु पीछले काफी समय से परदे से दूर हैं। पर अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अक्सर देखी जाती हैं। हाल ही बिपाशा बसु ने अपने बेटी देवी का पेट नाम रिवील करते हुए सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया है। बिपाशा ने अपने इंस्टा अकाउंट से मां-बेटी की जोड़ी का एक मनमोहक वीडियो साझा किया, जिसमें देवी की क्यूटनेस देखने के बाद हर कोई फिदा हो गए, फैंस ने दोनों के इस वीडियो पर काफी तारीफ की।

बेटी देवी का मनमोहक वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ”देवी का डाक नाम (पेट नेम) मिष्टी है। उसका नाम उसकी पसंदीदा मूमू मां ने रखा है। उसे पूरी तरह से सूट करता है, बोंग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया है।”

बिपाशा के इस वीडियो पर फैंस काफी खुश नजर आए। सबने देवी के पेट नेम को क्यूट कहा। बताते चलें, देवी के जन्म के 5 महीने बाद इस साल 27 फरवरी 2023 को देवी की पहली फोटो पोस्ट की थी।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus