Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा आलीशान डुप्लेक्स घर, कीमत जान हैरान हो जाएंगे!

  • September 15, 2023 / 11:09 AM IST

बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर एल्विश यादव ने अब दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है, यूट्यूबर ने हाल ही अपने ब्लॉग में अपने घर की झलक दिखाई है।

हाल ही खत्म हुए बिग बॉस ओटीटी के दुसरे सीजन के विनर एल्विश यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस के इतिहास में वह पहले खिलाड़ी रहे जो वाइल्ड कार्ड एंट्री में आकर इस शो के विजेता बने। अब इसी बीच यूट्यूबर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। दरअसल, एल्विश यादव ने अपने 26वें जन्मदिन पर एक नया व्लॉग शेयर किया है। इस वीडियो से उन्होंने दुबई में एक डुप्लेक्स घर की झलक दिखाई है, माना जा रहा है कि एल्विश ने दुबई में इस घर को खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

बताते चलें, एल्विश में जन्मदिन के मौके पर उर्वशी रौतेला संग उनका म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया गया है। यह वीडियो रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus