क्या आप जानते हैं आलिया से पहले रणबीर नें 12 लड़कियों को डेट किया था

  • April 19, 2023 / 11:58 PM IST

रणबीर कपूर इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद से ही कई बॉलीवुड हसीनाओं के दिल की धड़कन रहे हैं। अपने चॉकलेट बॉय लुक और स्टाइल के चलते उन्हें इंडस्ट्री का मोस्ट एलिजिबल बैचलर माना जाता है, हालाँकि अब वो शादी शुदा हैं।

अपने दादा, पिता और चाचाओं के नक्शेकदम पर चलते हुए, रणबीर कपूर ने उन सभी की विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया और बहुत ही कम समय में एक सफल अभिनेता बन गए।

उनके बेहतरीन अभिनय कौशल, लुक, स्टाइल सब कुछ ने कई सफल अभिनेत्रियों को उनका दीवाना बना दिया। रणबीर अपनी फिल्मों के अलावा अपने रिलेशनशिप और लव अफेयर्स की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं।

वर्तमान में, अभिनेता बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट से शादी कर परिवार को आगे बढ़ा चुके हैं। वे तब से सुर्खियां बटोर रहे थे जब वे दोनों 2018 में सोनम कपूर की शादी में एक साथ दिखाई दिए।

अलिया के साथ शादी से पहले रणबीर 12 लडकियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं, चलिए एक नजर डालते हैं रनबीर के लव अफेयर्स पर :

1. अवंतिका मलिक: बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही रणबीर और अवंतिका रिलेशनशिप में थे। अब अवंतिका बॉलीवुड एक्टर इमरान खान के साथ घर बसा चुकी हैं।

2. नंदिता महतानी: पेशे से फैशन डिज़ाइनर नंदिता और रणबीर का रिलेशन तब सुर्ख़ियों में था जब लोगों को पता चला की वो रणबीर से 10 साल बड़ी हैं।

3. सोनम कपूर:

सावरियां फिल्म के दौरान दोनों साथ आये थे, अब सोनम बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ घर बसा चुकी हैं।

4. प्रियंका चोपड़ा: फिल्म अंजाना अंजानी के शूटिंग के दौरान दोनों करीब आये थे, अब प्रियंका बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड की तरफ आगे बढ़ चुकी हैं।

5. दीपिका पादुकोण: दीपिका और रणबीर का सबसे फेमस अफेयर रहा है। दोनों ने साथ कई सुपरहिट फिल्में दी है। दीपिका ने तो रणबीर के नाम की टैटू भी बनवा रखी थीं, अभी दीपिका रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

6. कटरीना कैफ: अजब प्रेम की गजब कहानी से फेमस हुए ये दोनों ऑन स्क्रीन के साथ ऑफ स्क्रीन भी रोमांस करते देखे गए।

7. नर्गिस फाखरी: रॉकस्टार में दोनों की केमिस्ट्री तो अच्छी थी पर असल जिंदगी में दोनों का रिलेशन ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया था।

8. एंजेला जोंस्सों: एंजेला पेशे एक मॉडल हैं, ये दोनों किंगफ़िशर के कैलेंडर शूट के दौरान मिले थे।

9. अमीषा पटेल: कटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद रणबीर और अमीषा कईं बार साथ देखे गए, रणबीर के बर्थडे पर अमीषा ही एक ऐसी हस्ती थी जो परिवार से ना होते हुए भी उस पार्टी में शामिल थीं।

10. श्रुति हासन: एक ऐड शूट के दौरान दोनों मिले थे। हालाँकि श्रुति ने कभी रणबीर के साथ रिलेशनशिप पर हामी नहीं भरी।

11. माहिरा खान: माहिरा एक पाकिस्तानी कलाकार हैं, 2017 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों को एक बार साथ सिगरेट पीते देखा गया था तब से दोनों के रिश्ते को लेकर काफी अफवाह उड़ा।

12.  आलिया भट्ट:

एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा था की फिल्म सावरिया से ही रणबीर पर उनका क्रश था, फिर ब्रह्माश्त्र के शूटिंग दौरान दोनों करीब आ गये थे। फिर 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी कर ली है।

Read Today's Latest Featured Stories Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus
Tags