Asha Bhosle: इंडस्ट्री में खुद को आशा भोसले ने बताया आखिरी मुगल, कहा ‘सिर्फ मैं जानती हूं…इतिहास’

  • August 9, 2023 / 03:48 AM IST

हिन्दी गानों की मशहूर सिंगर आशा भोसले ने हाल ही इंडस्ट्री में अपनी जर्नी को लेकर बोलती नजर आई हैं। इसी दौरान आशा भोसले ने खुद को संगीत की दुनिया का आखिरी मुगल बताया है।

हिन्दी सिनेमा की लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले हाल ही इंडस्ट्री को लेकर खुलासे करती नजर आई हैं। आशा भोसले ने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं, वह 10 साल की उम्र से ही गाना गाती आ रही हैं।

लेजेंडरी सिंगर ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया है कि 8 सिंतबर को उनके 90वें जन्मदिन के मौके पर दुबई में होने जा रहे एक म्यूजिक कंसर्ट में वह परफॉर्म करने जा रही हैं। इसी दौरान आशा भोसले ने खुद को संगीत की दुनिया का आखिरी मुगल बताया है। इसी दौरान वह बॉलीवुड के कई कच्चे चिट्ठे भी खोलती हुई नजर आई हैं।

आशा भोसल ने इस दौरान कहा कि “फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास सिर्फ मैं ही जानती हूं। इतनी सारी कहानियां हैं कि अगर मैं इसके बारे में बात करने के लिए बैठूं तो मुझे कम से कम 3-4 दिन लग जाएंगे। इनती कहानिया हैं। वो सब मेरे मन में आती हैं।” फिर वह आगे कहती हैं, “मैं कुछ भी नहीं भूली हूं। मैं इस फिल्म लाइन की आखिरी मुग़ल हूं”। 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus