हमेशा की तरह इस ईद भी अपने अंदाज में फैंस के सामने नजर आए शाहरुख खान

  • April 24, 2023 / 10:13 PM IST

बॉलीवुड के पठान और किंग खान हर साल ईद पर अपने फैंस से जरूर मिलते हैं। इस ईद भी किंग खान अपने फैंस से अपने पुराने अंदाज में मिलते नजर आए।
हर साल की तरह फैंस ईद के मौके पर शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर जमा हुए थे और हर साल की तरह शाहरुख खान भी अपने फैंस से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते नजर आए।
इस ईद भी शाहरुख अपनी सिग्नेचर स्टाइल में लोगों को ईद मुबारक देते नजर आए। इस ईद उनके साथ उनके छोटे बेटे अब्राहम भी फैंस से मिलने बाहर दिखाई दे रहे थे।
उनका यह अंदाज हमेशा से लोगों का पसंदीदा रहा है।
शाहरुख की अभी हाल ही आई फिल्म पठान ने कई रिकॉर्ड बनाए थे, अब शाहरुख जल्द ही जवान और पठान वर्सेज टाइगर में नजर आने वाले हैं।

Read Today's Latest Videos Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus