Armaan Malik: सिंगर अरमान मलिक ने की सगाई, सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल!

  • August 28, 2023 / 04:45 PM IST

युवा दिलों की धड़कन बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। दोनों के सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक पिछले काफी समय से अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में बने हुए हैं। अरमान की फैन फॉलोइंग भी गजब की है। अब कुछ ऐसा खबर सामने आ रहा है जिसे जान उनकी महिला फैंस थोड़ा दुखी हो जाएंगी।

खबर यह है की अरमान मलिक ने ब्लॉगर आशना श्रॉफ सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी अरमान मलिक ने खुद सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके दी है, जिसमें वो घुटनों के बल बैठकर आशना को प्रपोज करते और इंगेजमेंट रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए  उन्होंने लिखा, ‘और हमारा हमेशा अभी शुरू ही हुआ है।’

 

 

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus