चौथी बार पापा बनने जा रहे अर्जुन रामपाल

  • April 29, 2023 / 04:02 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 50 साल की उम्र में एक बार फिर पापा बनने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ने पोस्ट कर बताया है की वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।

अर्जुन रामपाल भले ही अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चे में न रहते हों पर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल चर्चा का विषय बन गए हैं।

उनकी गर्लफ्रेंड और साउथ इंडियन एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने पोस्ट कर बताया है की वो अपने दूसरे बच्चे का जल्द ही स्वागत करेंगी। गैब्रिएला ने अपने इंस्ट्राग्राम पर प्रेगनेंसी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
गैब्रिएला और अर्जुन का एक बेटा भी है, अरिक रामपाल। गैब्रिएला का जहां ये दूसरा बच्चा है वहीं अर्जुन चौथी बार बाप बनने जा रहे हैं।

बताते चलें सुपरमॉडल मेहर जेसिया से अर्जुन की शादी 1998 में हुई थी। उस शादी से भी अर्जून के 2 बच्चे हैं। 2019 में अर्जुन और मेहर ने एक दूसरे को तलाक देकर अपना रास्ता अलग कर लिया था। सूत्रों की मानें तो अर्जुन और गैब्रिएला 7 साल से रिलेशनशिप में हैं और अब दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus