Arjun Rampal: 50 साल की उम्र में चौथी बार पापा बने अर्जुन रामपाल

  • July 21, 2023 / 11:13 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बने हैं, अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर किलकारी गूंजी है, अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के इससे पहले भी एक और बेटा है।

अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खुद इस बात की जानकारी साझा किए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बच्चा और मां बिल्कुल ठीक हैं। अर्जुन रामपाल ने पोस्ट कर लिखा है, “मुझे और मेरे परिवार को एक प्यारे से बेटे से नवाजा गया है। मां और बेटा दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं। डॉक्टर और नर्स की जबरदस्त टीम को शुक्रिया। बेटे के आने से हमारी खुशी सातवें आसमान पर है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।”

अर्जुन के इस पोस्ट के बाद उन्हें फैंस और उनके साथी कलाकारों ने भी बधाई दी है। बता दें, अर्जुन और गैब्रिएल पिछले काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले गैब्रिएल ने 2019 में अपने बड़े बेटे आरिक को जन्म दिया है।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus