Arijit Singh: कई विदेशी सिंगर को पीछे छोड़ अरिजित सिंह बने पॉपुलर सिंगर

  • August 18, 2023 / 01:14 AM IST

बॉलीवुड सिंगर अरिजित सिंह के गानों का हर कोई दीवाना है। अब अरिजित सिंह ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

नए दौर के हिंदी गानों के बेस्ट सिंगरों में शुमार अरिजित सिंह के गानों को हर कोई दीवाना है। उनके गाने कुछ ऐसे होते हैं जो हर किसी के दिल को छू जाता है। अब अरिजित सिंह ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। स्पॉटिफाई की सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिंगर्स की लिस्ट में अरिजीत सिंह को तीसरा स्थान मिला है और इस लिस्ट में उनसे आगे कोई भारतीय सिंगर नहीं है।

इतना ही नहीं अरिजीत सिंह ने ग्लोबल सेंसेशन टेलर स्विफ्ट, बिले एलिश और एमिनेम जैसे गायकों को भी पॉपुलैरिटी के मामले में पीछे छोड़ दिया है। उनसे आगे अब बस एड शरीन और एरियाना ग्रैंड हैं। 

बता दें, अरिजीत की पॉपुलैरिटी में यह ग्रोथ पिछले 8 महीने में उनके द्वारा चुने और गाए गए गानों की वजह से भी आई है। बताते चलें, अरिजीत सिंह के सुपरहिट गानों की लिस्ट में तुम क्या मिले, झुमका, वे कमलेया, तुम्हें कितना प्यार करते और पसूड़ी जैसे गाने शामिल हैं।

Read Today's Latest Movie News Update. Get Filmy News LIVE Updates on FilmyFocus